Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ का विस्तार, राहुल नागले जिला प्रभारी नियुक्त।

डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ का विस्तार, राहुल नागले जिला प्रभारी नियुक्त।


राष्ट्रीय स्तर पर डॉ अम्बेडकर की विचारधारा को जन जन तक पहुचा कर युवाओ एवम महिलाओं के बीच शिक्षा, स्वास्थ और रोजगार के लिए कार्य करने वाला डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ का बैतूल जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सोनगरा एव प्रदेश अध्यक्ष राहुल बलेचा के आदेश पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप पहाड़े ने संगठन विस्तार करते हुए राहुल नागले को जिला प्रभारी, संदीप वाईकर को आमला ब्लाक प्रभारी, ज्योति मेहरा को ब्लाक अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) मूलताई, आशीष पहाड़े को बोरदेही ग्राम अध्यक्ष, रियान अहमद को मूलताई नगर उपाध्यक्ष, हरीश मेहरा को आज़ाद वार्ड अध्यक्ष, विजेंद्र परिहार को शास्त्री वार्ड अध्यक्ष एवम जावेद शाह को तिलक वार्ड अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। 

        जिला अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप पहाड़े ने बताया कि जल्द ही बैतूल जिले में सभी ब्लाक में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा साथ ही साथ जिले के युवाओं को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मिल सके इस हेतु लगातार कार्य किया जाएगा।

         जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर सभी को बाबा साहब की विचारधारा के प्रचार प्रसार और संगठन को मजबूत करने एवम संगठन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए ईमानदारी से काम करने की अपेक्षा करते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad