बैतूल जिले में रविवार 8 कोरोना पॉजेटिव रिपोर्ट।
बैतूल। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण फैलते जा रहा है, कल शनिवार जहा एक दर्जन से ज्यादा लोगो की कोरोना पॉजेटिव रिपोर्ट आई थी वहीं आज फिर जिले में कोरोना के 8 नए पॉजेटिव केस सामने आए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज टेलीफ़ोन कॉलोनी बैतूल निवासी 40 वर्षीय पुरुष जो पॉजिटिव का प्राथमिक संपर्क है, पटेल वार्ड बैतूल निवासी 23 वर्षीय युवक यह भी पॉजिटिव का प्राथमिक संपर्क में रहा है, गाढ़ाघाट टिकारी बैतूल निवासी 31 वर्षीय पुरुष जो कि पटना से लौटा है, पटेल वार्ड बैतूल निवासी 48 वर्षीय महिला जो कि पॉजिटिव की प्राथमिक संपर्क है, महावीर वार्ड बैतूल निवासी 43 वर्षीय महिला जो विजयवाड़ा से लौटी थी कोरोना पॉजेटिव रिपोर्ट आई है,
इनके अलावा जिले के अन्य क्षेत्र में महात्मा फुले वार्ड पाथाखेड़ा घोड़ाडोंगरी निवासी 56 वर्षीय महिला जो कि पॉजिटिव की प्राथमिक संपर्क में थी, रजेगांव आमला निवासी 22 वर्षीय युवक जो भोपाल से लौटा था और हरण्या चिचोली निवासी 23 वर्षीय युवक यह भी सीहोर से लौटा है।
इस तरह जिले में आज रविवार भी 8 कोरोना पॉजेटिव केस सामने आए है।

