फ्रेंडशिप डे क्या है – What is Friendship Day.
Humdard News . फ्रेंडशिप डे जिसे हिंदी में ‘मित्रता दिवस” कहा जाता है. यह दिन सभी मित्रों के लिए विशेष होता है. प्यार, भाईचारे के इस दिन में सभी मित्र एकजुट होकर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।
दोस्तों इस दिन का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है. क्योंकि हर साल संडे के दिन ही फ्रेंडशिप डे को मनाया जाता है, तो ऐसे में सभी उम्र के लोग अपने मित्रों के साथ मिलकर इस Fun Day को और अधिक खास बना देते हैं. असल में आम दिनों के मुकाबले यह दिन दर्शाता है कि “आपके लिए आपके मित्र आपकी जिंदगी में क्या अहमियत रखते हैं”. आइये जानते हैं।
फ्रेंडशिप डे की शुरुआत कैसे हुई?
दरअसल इसके पीछे एक रोचक कहानी है जिसमें वर्ष 1935 में अमेरिकी सरकार द्वारा एक व्यक्ति को उसकी सजा के लिए उसे मार दिया गया था. जिसके बाद मारे जाने वाले व्यक्ति का मित्र इस घटना से काफी आहत हुआ और उसने भी आत्महत्या कर ली.
और इस तरह दोस्त की याद में दिए गए इस बलिदान की वजह से सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया. और तब से ही दोस्ती के दिवस को मनाया जा रहा है और वर्तमान समय में न सिर्फ पश्चिमी देशों में बल्कि एशिया के अन्य देशों में भी मित्रता दिवस को सेलिब्रेट किया जाता है.
फ्रेंडशिप Day मनाने का इतिहास?
फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत पहली बार वर्ष 1958 में हुई जब पहली बार पैराग्वे में एक दिन को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में इस दिन को मनाया गया. लेकिन उस समय Friendship Day मनाने का अंदाज थोड़ा अलग था.
ग्रीटिंग कार्ड के जरिए मित्रों को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं भेजी जाती थी, परंतु जैसे-जैसे इंटरनेट का प्रचार प्रसार हुआ तो विश्व के अन्य देशों में इस दिन को मित्रता दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाने लगा.
दरअसल पहली बार मित्रता दिवस को मनाने का यह विचार “डॉ रामन आर्टिमियो ब्रैको” द्वारा प्रस्तावित किया गया. दरअसल दोस्ती के लिए आयोजित की गई इस बैठक में “वर्ल्ड मैत्री क्रूसेड” को जन्म दिया आपको बता दें कि वर्ल्ड मैत्री क्रूसेड एक ऐसी नींव है, जो धर्म जाति रंग के आधार पर भेदभाव किए बगैर विश्व में मित्रता को बढ़ावा देती है.


