Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष टंटी चौधरी का निधन।

किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष टंटी चौधरी का निधन। 


मुलताई। किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष टंटी चौधरी का शनिवार शाम में निधन हो गया समिति के जिलाध्यक्ष जगदीश दोडके ने बताया कि ग्राम परमंडल निवासी टंटी चौधरी बीते कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे शाम 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली  किसान संघर्ष समिति के  प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने बताया कि वर्ष 1997 में तहसील क्षेत्र में सोयाबीन की फसल खराब होने के बाद श्री चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन देकर नुकसान के एवज में मुआवजे की मांग की गई थी उस दौरान उनकी श्री चौधरी से मुलाकात हुई थी और उन्होंने किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए किसान संघर्ष समिति के गठन का सुझाव श्री चौधरी को दिया था इस सुझाव के बाद श्री चौधरी ने समिति के संस्थापक अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेते हुए किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया था जिसके बाद 25 दिसंबर 1997 को तहसील कार्यालय परिसर में श्री चौधरी के नेतृत्व में बर्बाद हुई सोयाबीन की फसल के नुकसान के एवज में मुआवजा देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया था गौरतलब है कि 12 जनवरी 1998 को किसानों के आंदोलन के दौरान हुए गोलीकांड के बाद डॉ सुनीलम सहित अन्य आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किए थे  डॉक्टर सुनीलम ने बताया कि  टंटी चौधरी के खिलाफ भी 2 दर्जन  केस दर्ज किए गए थे श्री चौधरी न्यायालय में सुनवाई के उपरांत सभी प्रकरणों में दोषमुक्त हो गए थे वर्ष 1998 में किसानों के आधार पर श्री चौधरी ने किसान संघर्ष समिति समर्थित उम्मीदवार के रूप में लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था डॉ सुनीलम ने बताया कि बीते 22 साल से श्री चौधरी किसानों की समस्या को लेकर किसान संघर्ष समिति द्वारा किए जाने वाले आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे उनका निधन समिति के लिए अपूरणीय क्षति है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad