Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Breaking news - सपा नेता राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, उनका छह महीने से किडनी का इलाज चल रहा था।

सपा नेता राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, उनका छह महीने से किडनी का इलाज चल रहा था।


राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया। वे 64 साल के थे। उनका वहां छह महीने से किडनी का इलाज चल रहा था। अमर सिंह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता ली थी। वे कभी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने थे।

अमर समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी थे। हाल ही में उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 27 जनवरी 1956 में हुआ। उनकी दो बेटियां हैं।

अमिताभ के करीबी दोस्तों में शामिल थे अमर
अमर 2002 और 2008 में भी राज्यसभा के लिए चुने गए। अमिताभ बच्चन के परिवार से भी अमर के बेहद करीबी रिश्ते रहे। पिछले कुछ सालों में इन रिश्तों में खटास जरूर आई थी। इस साल फरवरी में अमर ने एक वीडियो जारी करके अमिताभ से माफी भी मांगी थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad