कोरोना के भय के बीच प्रेम पूर्वक मनाया गया भाई बहन के पावन रिश्ते का त्यौहार - रक्षा बंधन।
मूलताई। देश दुनिया मे लगातार कोरोना महामारी अपने पैर पसारते जा रही है जिसकी चपेट में पिछले दिनों कई त्यौहार आये जिन पर सामूहिक रूप से कोई आयोजन नही हो सका।
सोमवार को भाई बहन के पावन रिश्ते का त्यौहार रक्षा बंधन भी इस बार कोरोना के भय के बीच मनाया गया, इस वर्ष लॉक डाउन के चलते कई बहन अपने घर नही आ पाई तो कई भाई अपनी बहनों से नही मिल पाए। जिन भाई बहनों ने आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया वे बहुत खुश नजर आए।

