Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मयूरी ने मुस्लिम भाई की कलाई पर राखी बांध मनाया रक्षाबंधन ।

मयूरी ने मुस्लिम भाई की कलाई पर राखी बांध मनाया रक्षाबंधन । 

मूलताई। भारत देश विभिन्न धर्मों और उनके तीज त्योहारों का देश है जहां सभी धर्म के लोग एक साथ मिल कर एक दूसरे के त्यौहार मनाते है। चाहे होली दिवाली हो या ईद क्रिसमस, सब एक दूसरे के साथ मिल कर मनाते दिखते है। 

        जब बात हो भाई बहन के त्यौहार की तो यह रिश्ता जाति धर्म से भी ऊपर माना जाता है और एक ऐसा ही नजारा आज मूलताई में देखने के लिए मिला। जब एक हिन्दू बहन ने अपने मुस्लिम भाई की कलाई पर राखी बांध कर खुशी जाहिर की।  

         मूलताई में कुछ वर्ष पहले मयूरी फरकाडे को एक पागल ने डंडे से हमला कर उसे गभीर रूप से घायल कर दिया था। पूरे घटनाक्रम की सूचना मिलने पर नगर के युवा समाजसेवी पाशा खान ने मयूरी के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता को देखते हुए नगरवासियो के सहयोग से मयूरी के उपचार हेतु आर्थिक सहयोग किया था। आज भी पाशा खान मयूरी का पूरा ख्याल रखते है, और मयूरी भी पाशा खान जैसा भाई पा कर खुश है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad