Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

नदी में बहे व्यक्ति की लाश बुकखेड़ी डेम में मिली। दो बाइक नाले से निकली गयी।

नदी में बहे व्यक्ति की लाश बुकखेड़ी डेम में मिली। दो बाइक नाले से निकली गयी।

मुलताई। क्षेत्र के छिंदवाड़ा रोड़ पर पाड़सिंगा से ग्राम महिलावाड़ी जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया पर बुधवार रात में हुई जोरदार बारिश के चलते बह रहे पानी के बहाव की चपेट में आने से मुलताई निवासी एक युवक बाइक समेत बह गया था । युवक की तलाश की जा रही है।

         खोजबीन के दौरान युवक की बाइक के साथ एक और बाइक नदी के बहाव में फंसी मिली। ऐसी स्थिति में दो लोगों के बहने की आशंका बनी हुई है। 

         बताया जा रहा है कि मूलताई नगर के कन्या हायर  सेकेंडरी स्कूल के पास रहने वाला युवक लक्की बारंगे अपने दोस्त आकाश विश्वकर्मा और दीपेश धारपुरे के साथ बुधवार को ग्राम परसठानी गया था। रात में तीनों लोग बाइक से मुलताई लौट रहे थे। रात में तेज बारिश होने के चलते महिलावाड़ी मार्ग पर स्थित पुलिया पर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद लक्की बारंगे बाइक लेकर पुलिया पार करने की जिद करने लगा। जिस पर आकाश और दीपेश बाइक पर से उतर गए। लक्की बाइक लेकर पुलिया पर पहुंच गया । पानी के तेज बहाव में वह बाइक समेत बह गया। आकाश और दीपेश भागकर ग्राम महिला वाड़ी पहुंचे और सरपंच दिनेश पठाडे को जानकारी दी। दिनेश पठाडे ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। 

               पुलिस को सूचना देने के साथ ग्रामीणों के साथ नदी किनारे खोजबीन भी की सूचना पर एएसआई रणधीरसिंह राजपूत भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ नदी में खोजबीन की तो लक्की बारंगे की बाइक हौंडा शाइन के साथ एक और बाइक नदी में मिली । सरपंच दिनेश पठाडे ने बताया दूसरी बाइक हीरो सीडी डीलक्स है। पंजीयन नंबर के आधार पर बाइक स्वामी गजामारढाना (खड़कवार)  निवासी कृष्णा डिगरसे के नाम से पंजीकृत है। इस आधार पर कृष्णा के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया परिजनों ने बताया कि कृष्णा बुधवार को बैंक से रुपए निकालने मुलताई गया था। कृष्णा की पत्नी कविता ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात 9  बजे मोबाइल पर कॉल किया तो स्विच ऑफ आया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एनडीआरएफ और नगर रक्षा के गोताखोर बुकखेड़ी डेम में व्यक्ति की डेड बॉडी निकली गई। वहीं बाइक पर सवार युवक का पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad