मूलताई में दिखा शिमला मसूरी जैसा मौसम, बारिश के बाद छाई धुंध ।
मूलताई। नगर में बारिश के इस मौसम में यूं तो कई प्राकृतिक नजारे देखने के लिए मिलते है लेकिन 6 अगस्त गुरुवार के दिन की सुबह नगर में चारो तरफ धुंध छाई हुई नजर आई। इस नजारे ने नगरवासियो को किसी हिलस्टेशन जैसा महसूस करने पर मजबूर कर दिया। जहा चारो तरफ ऐसा लगा कि बादल पूरी तरह धरती पर आ गए हो।
नगर के मध्य स्थित ताप्ती सरोवर भी इस धुंध के कारण अपने अलग रुप में दिखाई दिया जिसे देखने के लिए नगरवासियो में उत्साह दिखा और लोग इस नजारे को अपने कैमरों में कैद करने ताप्ती तालाब पहुच गए।
हालांकि यह सब हुआ बुधवार रात हुई ज़ोरदार बारिश के बाद, बारिश के इस मौसम में पिछले दो माह से जोरदार बारिश का इंतज़ार सभी को था, जोरदार बारिश होने से पूरा मौसम ठंडा हो गया और पूरे नगर में मनमोहक नजारा देखने के लिए मिला।

