पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आव्हान पर प्रदेश भर में कांग्रेसियो ने राम मंदिर के भूमिपूजन के पूर्व किया सुंदरकांड का पाठ।
मूलताई। आयोध्या में सभी के आराध्य भगवान राम मंदिर निर्माण के पहले 5 अगस्त को होने वाले भूमिपूजन कार्य्रकम के ऐतिहासिक पल के अवसर पर एक दिन पूर्व मप्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के आव्हान पर मंगलवार को मूलताई से पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री सुखदेव पांसे के निवास स्थान पर सुंदरकांड का पाठ एवं भगवान श्री हनुमान की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। पंडित अशोक शर्मा द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया ।
वहीं पर मूलताई क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भी अपने अपने घरों पर भी सुंदरकांड का पाठ किया गया।



