निधि पान सेंटर संचालक की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव।
मूलताई। विगत दिनो भोपाल से वापस आए एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आने से नगर में हड़कंप मच गया था। वह युवक बस स्टैंड स्थित निधि पान सेंटर पर भी गया था जिसके बाद एसडीएम ने पान ठेला बन्द करवा कर संचालक को सेम्पल देने के लिए कहा था।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र में बीएमओ द्वारा बताया गया है कि पान ठेला संचालक युवक पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।

