Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई - रसगुल्ले और बाल काटने की मशीन ले गए चोर।

मुलताई - रसगुल्ले और बाल काटने की मशीन ले गए चोर।


मुलताई - लॉक डाउन का फायदा उठाकर चोरों ने दुकानों को निशाना बनाना प्रारंभ कर दिया है। बस स्टैंड की तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया चोरों की मानसिकता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि ,चोरों ने होटल की मिठाई हेयर सलून की हेयर बनाने की मशीन और जलेबी की दुकान से मैदा और शक्कर को भी नहीं छोड़ा । 4 दिन के मुलताई बंद के बाद आज जब व्यापारी अपनी बस स्टैंड स्थित दुकानों को खोलने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए शटर के ताले टूटे हुए थे और सामान गायब दुकानदारों ने इसकी शिकायत थाना मुलताई में की है।

रसगुल्ले के डिब्बे, नमकीन के पैकेट ले गए चोर ।

मुलताई बस स्टैंड पर स्थित न्यू शिव शक्ति होटल के संचालक ओमकार पवार ने बताया कि आज सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने बस स्टैंड पहुंचे तो ,ताला टूटा हुआ था। जब दुकान का जायजा लिया तो उनके होश उड़ गए क्योंकि चोर मिठाई, नमकीन के पैकेट, रसगुल्ले के डिब्बे ,गल्ले में रखी चिल्लर जो लगभग सोलह सौ से दो हजार की होगी गायब थे। होटल संचालक ओंकार ने उक्त मामले की शिकायत थाना मुलताई में की है। उन्होंने बताया कि लगभग चोरों ने 20हजार की सामग्री ले गई है। ओंकार बताते हैं कि बसों की आवाज अभी बंद है ऐसे में रात को बस स्टैंड सुनसान हो जाता है। बस स्टैंड के व्यापारियों के व्यापार इन बसों पर ही निर्भर थे, जो  लगभग बंद है। व्यापारिक मार और चोरी की घटनाएं दोनों ने उनके आर्थिक  स्थिति को तोड़ कर रख दिया है।

हेयर ट्रीमर, हेयर ड्रायर भी ले गए चोर ।

मुलताई बस स्टैंड पर न्यू शक्ति होटल से लगी पंकज हेयर आर्ट को भी चोरों ने नहीं बख्शा। चोरों ने यहां धावा बोलकर हेयर ट्रीमर, हेयर ड्राइवर, लोशन, हेयर कटिंग में उपयोग होने वाला कॉस्मेटिक सामान भी ले गए । चोरों ने हेयर आर्ट में ताला तोड़कर लगभग 12 हजार रुपए मूल्य की सलून ।

सामग्री, पर हाथ साफ किया है। पंकज जसाइवाल, बताते हैं कि बसों का आवागमन बंद होने से उनका व्यापार पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है ऐसे में चोरी उनके लिए गंभीर आर्थिक संकट है। बाल काटने की मशीन का चोरों के लिए क्या उपयोग होगा यह तो बताना मुश्किल है ।

शक्कर और मैदा भी ले गए चोर । - बस स्टैंड पर तीन दुकानों में हुई चोरी अजब चोरों की गजब कहानी सा लगता है ।चोरों ने हरियाणा जलेबी की दुकान पर धावा बोल यहां से मैदा और शक्कर भी ले गए। जलेबी व्यापारी ने बताया कि चोर गल्ले से तीन सौ रुपए की चिल्लर भी ले गए,यहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था जो चोरों ने तोड़ दिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad