मुलताई - विधान सभा क्षेत्र में ग्राम दुनावा के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सहित पांच हायर सेकण्डरी स्कूलों में 3 प्रयोगशाला एवं 2 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए कुल 3 करोड़ 10 लाख 10 हजार रूपये की राशि स्वीकृत हुई है जिसमें प्रत्येक हायर सेकण्डरी स्कूलों में 62 लाख 2 हजार रूपये की लागत से 3 प्रयोगशाला एवं 2 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण होगा। इन ग्रामों में स्थित हायर सेकण्डरी स्कूलों में भवन में कमरों की कमी होने के कारण विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था में दिक्कत हो रही थी वही इन हायर सेकण्डरी स्कूलों में प्रयोगशाला के लिए भवन नहीं होने से विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल करने में असुविधा का सामना करना पड़ता था। विद्यार्थियों की समस्या से अवगत होने के बाद पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री सुखदेव पांसे ने सभी पांच स्कूलों में विद्यार्थियों की बेहतर बैठक व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कक्षों निर्माण और प्रयोगशाला भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृति कराई है। श्री पांसे के प्रयासों के चलते राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत मुलताई विधान सभा क्षेत्र के ग्रामों में स्थित पांच हायर सेकण्डरी स्कूलों में 3 प्रयोगशाला एवं 2 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई है जिसमें हायर सेकण्डरी स्कूल (कन्या) दुनावा, हायर सेकण्डरी स्कूल बरखेड़, हायर सेकण्डरी स्कूल पारडसिंगा, हायर सेकण्डरी स्कूल गेहूबारसा एवं हायर सेकण्डरी स्कूल बरई का समावेश है।
Random Posts
4/footer/random

