ऑनलाइन यौन उत्पीडऩ में वृद्धि से बचाव हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी ।
महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी के बढऩे के कारण यौन उत्पीडऩ में वृद्धि के संबंध में सीएसएएम के अध्ययन निष्कर्षोनुसार अवगत कराया गया है एवं मध्यप्रदेश के जिलों का चिन्हांकन किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पदेन जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री बीएल विश्नोई ने बताया कि उक्त रिपोर्ट में दिए गए सुझाव अनुसार जिले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं ऑनलाइन यौन उत्पीडऩ की शिकायत हेतु हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18001027222 एवं ऑनलाइन शिकायत पोर्टल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल http://cybercrime.gov.in/# जारी किया गया है। साथ ही बच्चों के विरूद्ध होने वाली लैंगिक हिंसा की रोकथाम हेतु विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सेफ टच एवं अनसेफ टच हेतु कोमल मूवी का लिंक http://www.youtube.com/watch?v=CwzoUnj0Cxc भी प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

