Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

राम का नाम भाजपा की बपौती नहीं- उमा भारती बोली। दिग्विजय सिंह ने कहा- शुक्रिया

राम का नाम भाजपा की बपौती नहीं- उमा भारती बोली। दिग्विजय सिंह ने कहा- शुक्रिया


वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में उन्होंने कहा कि भगवान राम का नाम अयोध्या या भाजपा की बपौती नहीं है। राम सबके हैं। उन्होंने कहा, ‘जो राम को मानते हैं और भाजपा में हैं या नहीं हैं… चाहे वो किसी भी धर्म के हों या किसी भी पार्टी के हों… किसी भी समुदाय के हों, जो राम के नाम में आस्था रखते हैं वो विश्व में कहीं के भी निवासी हों, वो सब अधिकार रखते हैं कि अपनी राय दें।’ उमा भारती आगे कहती हैं, ‘उस अधिकार को रोकने का अगर हम अहंकार पाल लेंगे कि राम पर हमारा पेटेंट है। हम भूल रहे हैं कि हमारा अंत होना है और राम नाम का कभी अंत नहीं होना है।

उमा भारती के इस वीडियो को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भी शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘धन्यवाद उमा।’ दरअसल दिग्विजय सिंह इन दिनों राम मंदिर के शिलान्यास के लिए घोषित पांच अगस्त को अशुभ मुहुर्त बताते पर निशाने पर हैं। उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम को स्थगति किया जाए और ये चतुर्मास खत्म होने के बाद किया जाए। सिंह ने कहा कि भारत में हजारों साल की सनातन धर्म की परंपराएं चली आ रहीं हैं। हमारे धर्म में हजारों वर्ष की जो संस्कार एवं संस्कृति है, उसमें चतुर्मास में ना कोई संत, ना कोई महात्मा अपने स्थान को छोड़ता है और कोई शुभ कार्य नहीं होता है। विशेषकर तो हर चीज के लिए मुहूर्त देखा जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad