चोपना में हुए डॉक्टर महादेव हलदर अंधे कत्ल का खुलासा रोजाना प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने ही अपने अपचारी बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या
बैतूल जिले के चोपना में 74 दिन पहले हुए डॉक्टर महादेव हलदर की दिनदहाड़े हत्या का मामले का खुलासा आज पुलिस ने आखिर कर कर ही दिया इस मामले का खुलासा करने में पुलिस ने थोड़ी देरी जरूर की पर पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी सारणी अभय राम चौधरी ने बताया कि
दिनांक 01/06/20 को मृतक महादेव हलदर की लडकी देवीश्री हलदर ने रिपोर्ट किया था कि तीन नकाब पोस आरोपियों ने घर में घुस कर दिनदहाडे उसके पिता जी को सोते हुये गेती , कुल्हाडी एवं बसूले से मार कर हत्या कर दी एवं बीच बचाव में स्वयं पर भी जानलेवा हमला होना बताया था जिस पर थाना चोपना में अप. क्र. 76/20 धारा 450,302,307,34 भादवि का अज्ञात आरोपियों के विरुध्द प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन मे श्रीमान SDOP महोदय सारणी के नेतृत्व में थाना प्रभारी चोपना एवं टीम को परिजनो द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार मृतक से जुडे हर बाहरी तत्थ पर बारीकी से विवेचना करने पर भी अज्ञात नकाबपोस आरोपियो के संबंध मे कोई जानकारी नही मिल पा रही थी । पुलिस द्वारा विवेचना मे दूसरे संभव पहलू पर जांच करते हुये मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एवं घर के ही आलाजर्ऱर से मृतक की हत्या होने से व गाव वालो द्वारा घटना दिनांक को गाव मे अन्य किसी बाहरी ब्यक्ति के आने की पुष्टि नही करने से पुलिस का शक घर वालो पर ही गहराने लगा था जो पुलिस द्वारा घर वालों से हिकमतअमली से पूछताछ करने पर मृतक की पत्नि ने पुलिस को बताया कि उसका पति महादेव हलदर उसे और बच्चो को आये दिन छोटी छोटी बात पर मारता रहता था जो घटना के एक दिन पूर्व भी पति महादेव द्वारा आवाज देने पर पत्नि द्वारा सुन नही पाने को लेकर मारपीट की गई जिसको लेकर पत्नि ने सोचा के मै ऐसे कब तक पिटती रहूंगी मै भी इसे मारूगी और उसने दिनांक 01.06.20 को दोपहर मे जब सब घर बाले खाना खाकर सो रहे थे तभी दूसरे कमरे मे रखे हथियार गेंती, कुल्हाडी , दाव एवं बसूला लेकर आ गई और गेंती से सोते हुये पति पर हमला कर दिया । जिससे पति चिल्लाकर उठकर बैठ गया तभी चिल्लाने की आवाज सुनकर बडा लडका जाग गया और मॉ के कहने पर बगल मे रखी कुल्हाडी से सिर मे मार दिया जो घायल पति ने कुल्हाडी को पकड लिया तो लडके ने बसूला उठाकर नाक एवं सिर मे मार दिया । इस दौरान बडी ल़डकी देवीश्री उठी और देखा कि मम्मी और भाई पिता को मार रहे है तो उसने जाकर पिता को बचाने की कोशिश की तो उसे भी हाथ मे चोट आई । मॉ बेटे ने बाप को जब तक मार तब तक वो जान से नही मर गया । उसके बाद अन्य तीन बच्चो ने उठकर मॉ से पूछा कि क्या हो गया पापा को किसने मारा तो मॉ ने बताया के तीन लोग मुंह से गमछा बांध कर आये थे और पापा को मार कर चले गये । घटना को अंजाम देने वाली पत्नि विनिता हलदर व उसके लडके अपचारी बालक वासुदेव को विधिवत् गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस टीम- थाना प्रभारी उप.निरी. राहुल रघुवंशी , प्रआऱ 196 नरेश रघुवंशी , प्रआर 86 इश्तयाक अलि , महिला आर 456 संजू धुर्वे , महिला आर 698 रामरति कुमरे ,
नाम आरोपिया- विनिता पति महादेव हलधर उम्र 40 बर्ष नि. विष्णुपुर

