मूलताई कोर्ट में जज के बाद मूलताई उप जेल में विचाराधीन कैदी कोरोना पॉजेटिव।
मूलताई। लगातार नगर में कोरोना पॉजेटिव मरीज मिलने के कारण अब नगर में हड़कम्प मच गया है। शाम को ही मूलताई के एक मजिस्ट्रेट की कोरोना पॉजेटिव रिपोर्ट आने से दहशत थी रात होते होते खबर आई कि जेल मे विचाराधीन कैदी भी पाजिटिव आया है। जिसके बाद नगर में हड़कम्प मच गया।
प्राप्त खबर के अनुसार मूलताई एसडीएम ने बताया कि गुरुवार को ही कैदी जेल आया और शनिवार को छूट भी गया । बताया जा रहा है जिस बैरिक में उक्त कैदी था उस बैरिक मे 13 अन्य बन्दी है।

