Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई रामनगर क्षेत्र हुई हत्या का हुआ खुलासा

 

पड़ोसी ने ही शॉकप पाइप से युवक के सिर पर वार कर की थी हत्या ।

मुलताई - रामनगर क्षेत्र में घर के सामने सड़क पर युवक के लहूलुहान शव मिलने की घटना में यह खुलासा  हुआ है कि युवक के पड़ोसी ने ही विवाद के दौरान हुई मारपीट में बाइक के शाक अप में लगने वाले पाइप से युवक के सिर पर वार कर दिया था। जिसके कारण गंभीर चोट आने से युवक की मौत हो गई थी। 

   थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी ने बताया कि बीते 27 दिसंबर को सुबह रामनगर ताप्ती वार्ड निवासी राजा पिता किसना पावले 26 साल का शव के घर के सामने सड़क पर मिला था। राजा के सिर में गंभीर चोट थी। सूचना पर मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला होने के चलते एसडीओपी नम्रता सोंधिया के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक एमएल गुप्ता, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सराठे,रविंद्र नागले, आरक्षक निलेश,रोहित,मिथिलेश,मंतराम की टीम बनाकर मामले की जांच की गई। मृतक राजा की मां और मामा ने पड़ोसी किशन पिता विनोदीलाल कसारे निवासी रामनगर पर हत्या का संदेह जाहिर किया था। वही रामनगर निवासी एक प्रत्यदर्शी साक्षी ने भी राजा और किशन के बीच 26 दिसंबर को रात्रि में विवाद होने की जानकारी दी थी। इन परिस्थितियों में किशन कसारे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान किशन ने बताया 26 दिसंबर को रात में उसका राजा से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान राजा द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करने के चलते उसने बाइक के शाक अप में लगने वाले लोहे का पाइप राजा के सिर पर मार दिया था। थाना प्रभारी 
श्रीसोलंकी ने बताया मामले में यह भी बात सामने आई है कि राजा का पड़ोसी होने के नाते किशन के घर आना जाना था। जिसके चलते किशन को राजा के उसके पत्नी से अवैध संबंध होने का संदेह था। हालाकि किशन की पत्नी पति से विवाद होने के चलते बीते 8 माह से  अलग रह रही थी। विवेचना उपरांत किशन कसारे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज आरोपी किशन को गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad