अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की पहल पर ग्राम मांडवी में गरीब बेसहारा लोगों को कंबल बांटे गए।
✍️अनूप शिन्दे
आठनेर - ग्रामीण गरीब को ठंड से बचने हेतु किरार छत्रिय महासभा के अध्यकक्षा श्रीमती साधना सिंह शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप ग्राम मांडवी में बढ़ती ठंड को देखते हुए किरार सभा के राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों की उपस्थिति में गरीबों को ठंड से बचने गर्म कपड़े व कंबल बांटे गए। साथ ही कोरोनावायरस से बचाव हेतु मास्क भी वितरित किए गए। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय सचिव श्री शिव हारोड़े वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा सूर्यवंशी ने कहां की वर्तमान स्थिति को देखते हुए गरीबों को ठंड से बचाने का प्रयास किया जाना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। जिला अध्यक्ष दयाल पटेल हारोड़े व युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मदनलाल डडोरे ने कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए सभी को आगे आकर उनका सहयोग करना हमारा कर्तव्य है।इस अवसर पर भरत सूर्यवंशी,सेवाराम नरवरे,मिश्रीलाल अमरूते,नंदू पटेल,मनोज झाडे,देवेंद्र अमरूते,गुलाब सोलंकी,गजेंद्र खलत्कर,गजानंद खंडागले,अभिनंदन अनघोरे,धर्मराज अमरूते आदि मौजूद थे।

