Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ग्राम वासियों ने लिया संकल्प। हिवरा में बनेगा माता रानी का भव्य मंदिर।

 ग्राम वासियों ने लिया संकल्प। हिवरा में बनेगा माता रानी का भव्य मंदिर।

✍️अनूप शिन्दे 

आठनेर। क्षेत्र में चमत्कारी एवं प्रसिद्ध आस्था ग्राम हिवरा में मां अंबे का एक प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर है। जहां जिले सहित महाराष्ट्र से भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और और हजारों श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है। मां भवानी के नए मंदिर निर्माण के लिए ग्राम हिवरा के ग्रामीण एकजुट होकर मंदिर के भव्य निर्माण की तैयारी कर रहे हैं।मां भवानी के मंदिर निर्माण में होने वाली मंदिर के गुम्मत की ऊंचाई 51 फिट होंगी साथ ही जमीन से  पुरे मंदिर की ऊंचाई 67 फीट होंगी। क्षेत्र के जनपद सदस्य और ग्राम हिवरा निवासी तरून साकरे ने बताया कि कि ग्राम  में स्थित मां भवानी का यह मंदिर अत्यंत  प्राचीन एवं चमत्कारी है जहां श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए आते हैं और माता की कृपा से उन्हें अपने कार्यों में सफलता भी प्राप्त होती है मंदिर निर्माण के लिए समस्त ग्राम वासियों ने एकजुट होकर संकल्प लिया है कि आस्था ग्राम हिवरा स्थित मां भवानी मंदिर निर्माण हेतु सभी ग्रामवासी संकल्पित है ओर सभी अपनी इच्छानुसार दान देने और मंदिर निर्माण कार्य में लगने के लिए तत्पर और उत्साहित नजर आ रहे हैं मंदिर निर्माण का कार्य महाराष्ट्र के कारीगरों द्वारा किया जाएगा जो कि जनवरी 2021 से प्रारंभ होगा। निर्माण हेतु ग्राम के सभी श्रद्धालु अपने अपने  सामर्थ्य ओर अनुसार सामग्री और रुपयों का बड़ी मात्रा में दान कर रहे हैं । ग्राम वासियों का मानना है कि जो भी व्यक्ति मां भवानी मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहे तो वह निस्वार्थ भाव से ग्राम पहुंचकर या अपनी व्यवस्थाओं अनुसार सहयोग कर सकता है। मंदिर निर्माण को लेकर ग्राम वासियों ने बैठक का आयोजन किया जिसमें ग्राम के हनुमंतराव जी देशमुख, बलवंतराव तरुण साकरे, इंद्रदेव देशमुख,भगवंतराव लोखंडे, सदाशिव भीमराव पप्पू गायकवाड, नामदेव पंढरी, वामन सुभाष यशवंत गौरी शंकर ईवने, कमलेश देशमुख पांडुरंग कोसे सहित ग्राम वासी उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad