ट्रेन रोको आंदोलन के समर्थन में डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ के युवा पहुचे धरना स्थल।
मूलताई। नगर में ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए विगत एक सप्ताह से जन आंदोलन मंच द्वारा बस स्टैंड स्थित शहीद किसान स्तम्भ पर धरना दिया जा रहा है, शुक्रवार को डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ जिला अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप पहाड़े एव नगर अध्यक्ष आलम पठान ट्रेन रोको आंदोलन का समर्थन करते हुए युवा साथियो सहित धरना स्थल पर पहुचे, जहा उन्होंने संघ की ओर से जन आंदोलन मंच के अनिल सोनी, समीम खान, मोहनसिंह परिहार, यादवराव निम्बालकर को समर्थन पत्र सौप कर आंदोलन में पूर्ण समर्थन दर्ज करा कर हरसंभव सहयोग के लिए अपनी कृतज्ञता जाहिर की।
डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ के वार्ड अध्यक्ष सौरभ शेख, शिवम बाम्हने, नगर उपाध्यक्ष समीर मेमन, रैयान अहमद, सचिव शेख शाहिद आदि ने अपनी बात रखते हुए बताया कि नगर में ट्रेनों का स्टापेज होने से ऑटो की डिमांड बढ़ेगी और युवाओ को रोजगार मिलेगा।

