नववर्ष की खुशहाली के लिए श्री सत्यनारायण भगवान जी की कथा एवं हवन पूजन का कार्यक्रम कराया गया।
भोपाल - नशा मुक्ति केंद्र अवधपुरी भोपाल, में नव वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश और आने वाले नववर्ष की खुशहाली के लिए श्री सत्यनारायण भगवान जी की कथा एवं हवन पूजन का कार्यक्रम कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों द्वारा किसी भी प्रकार का नशा ना करने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम समाप्ति पर केंद्र की संचालिका श्रीमती निशा राहुल सिंह, ने पीड़ित मित्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नशे से होने वाले दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केंद्र की संचालिका श्रीमती निशा राहुल सिंह, विनायक व्यास, श्रीमती अनीता व्यास, धर्मेश यादव, सचिन जोशी, शुभम नागर, हिपेश पटेल, जानकी चंदेल, मनीष राजपूत, आदि उपस्थित थे।

