भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस ग्राम एनस में एकजुटता के साथ सम्पन्न।
मूलताई - भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस 1818 के संग्राम में मिली जीत के उपलक्ष्य में हर वर्ष ग्राम एनस में मनाया जाता है, बैतूल जिले भर के सामाजिक बंधु एक जनवरी को ग्राम एनस में जुटते है और एकजुटता के साथ शौर्य दिवस मनाते है। इस अवसर पर जिले भर से सैकड़ो की संख्या में लोगो ने पहुच कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
शौर्य दिवस के अवसर पर एनस ग्राम में जिले के बहुजन संघर्ष वीरो की याद में स्मारक और शौर्य स्तम्भ की प्रतिकृति के समक्ष भंते दीपांकर जी द्वारा पंचशील ध्वजा रोहण करके त्रिशरण पंचशील लेकर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिलिंद बौद्ध जी, विशेष अतिथि बैतूल डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे, त्रिलोक लोखंडे, रिटायर्ड जज ए. अतुलकर, कार्यक्रम अध्यक्ष गणेश चौकीकर मुख्य रुप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं में यू डी चौकीकर, बालकदास जावलकर, एडवोकेट कुलदीप पहाड़े, जयवंती चौकीकर, ममता चौकीकर, ललिता पाटिल आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाजिक एकजुटता पर बल दिया, वहीं समाज मे फैली कुरीतियों को दूर करने जैसे मृत्यु भोज बंद करने, विधवा महिला के साथ भेदभाव आदि को दूर करने के लिए विचार रखे, युवाओ को बेहतर शिक्षा और रोजगार के लिए जागरूक करने के लिए आव्हान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन दीनानाथ चौकीकर एव सुरेश चौकीकर द्वारा किया गया।


