Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

गंभीर हादसा। 11 साल की बच्ची ने उल्टी करने के लिए सिर बस से बाहर निकाला, ट्रक की टक्कर से सिर धड़ से अलग हुआ।

गंभीर हादसा। 11 साल की बच्ची ने उल्टी करने के लिए सिर बस से बाहर निकाला, ट्रक की टक्कर से सिर धड़ से अलग हुआ।



मध्य प्रदेश के इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हादसे में 11 साल की बच्ची तमन्ना की गर्दन कट गई। घटना देशगांव चौकी के रोशिया फाटे के पास हुई। बस में बैठी बच्ची ने उल्टी करने के लिए खिड़की से बाहर गर्दन निकाली थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उसका सिर कट गया। इससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई।

देशगांव चौकी प्रभारी रमेश गवले ने बताया प्रभात सर्विस की बस मंगलवार सुबह करीब 8 बजे खंडवा से निकली और करीब 9 बजे रोशिया फाटे से पहले कश्मीरी नाले तक पहुंची ही थी कि सामने से आ रहा ट्रक नाले पर बस को क्रॉस करने लगा। इस बीच वह बस से रगड़ता हुआ निकला। इस दौरान बस में ड्राइवर सीट के पीछे बैठकी तमन्ना का सिर खिड़की से बाहर था जो बस और ट्रक के बीच में आ गया। इससे बच्ची का सिर, धड़ से अलग होकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रक जब्त कर लिया है।


Serious accident An 11-year-old girl pulled her head out of the bus to vomit, collapsed head-on with a truck.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad