मुलताई। कोरोना महामारी के चलते नगर सहित जिले में लॉक डाउन घोषित होने से सभी जगह मुस्किल बढ़ते जा रही है। पिछली बार के मुकाबले इस बार कोरोना का संक्रमण ज्यादा देखा जा रहा है। वहीं इस बार लॉक डाउन में प्रशासन की सख्ती भी ज्यादा है। अनिल सोनी ने बताया कि ऐसी स्थिति में शनिवार के दिन नगर में 11 लोगो की मौत होने के कारण नगर एक एकमात्र मोक्षधाम में 11 शवो का अंतिम संस्कार किया गया। एक दिन में इतने ज्यादा शवो का अंतिम संस्कार पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इतनी ज्यादा संख्या में अंत्येष्टि के चलते नगर में लकड़ी की कमी भी देखने को मिलो वहीं अंतिम संस्कार के लिए लगने वाली आवश्यक सामग्री के लिए भी लोगो को भटकना पड़ा।
मोक्षधाम पहुचे अनिल सोनी ने लकड़ी की कमी को देखते हुए जिला कलेक्टर को इसकी सूचना देते हुए शिकायत की और प्रशासन द्वारा लकड़ी की व्यवस्था कराने के लिए आग्रह किया गया। जिस पर एसडीएम और सीएमओ तत्काल मोक्षधाम पहुचे। वहीं अनिल सोनी द्वारा मोक्षधाम पर दूसरे महानगरों की तरह नगर के मोक्षधाम में भी एक कमर्चारी की नियुक्ति करने का आग्रह किया गया जो वहां अंत्येष्टि के लिए आने वाले शवो की जानकारी रजिस्टर में संधारित कर सके।

