✍️कुलदीप पहाड़े....
मुलताई। किल कोरोना, अभियान पर बी ई ई चन्द्रकला डोंगरे,बीसीएम तेजकरण सावले, व बीपीएम दिवाकर कीनकर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, प्रशिक्षण में सभी आशा सहयोगी व सेक्टर सुपर वाइजर उपस्थित थे,
प्रशिक्षण में बताया गया कि ब्लॉक के सभी ग्रामों में यह अभियान चलेगा, इस अभियान में टीम प्रत्येक घर घर जाकर भ्रमण कर सर्दी,खासी, बुखार अलग अलग व एक साथ सर्दी खासी बुखार सर्वे,करके सामान्य मरीजों की खोज करेगी,तथा साथ में दवाई रखकर आवश्यकता पढ़ने पर दवाई देगे,तथा जो मरीज सीएचसी मुल्ताई में भेजने लायक है उनको सीएचसी मुल्ताई में रेफर करेगी। अंत में सर्वे करने के बाद एक निर्धारित प्रपत्र दिया गया है, उसी प्रपत्र के अनुरूप रिपोर्टिंग समय पर करने हेतु बताया गया है।

