मृतक बुजुर्ग का फोटो
अंधे कत्ल का खुलासा- खेत में मिले बुजुर्ग के कंकाल के राज का हुआ खुलासा पुत्र ही निकला पिता का कातिल पूरे मामले का किया पुलिस ने खुलासा
बैतुल तीन महा से चल रहे एक नाटकीय मामले का आज पुलिस ने आखिरकर खुलासा कर ही डाला आपको बता दें कि 3 माह पहले एक बुजुर्ग के लापता होने की खबर लिखाई गई थी तथा 2 माह बाद बुजुर्ग का नर कंकाल खेत में मिलने के बाद आखिरकार आज पुलिस इस पूरे नाटकीय घटनाक्रम का खुलासा किया जिसमें एक कलयुगी बेटे ने ही अपने पिता की हत्या करना सामने आया
क्या है पूरा घटनाक्रम पढे
बैतूल बाजार पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा मृतक के लडके द्वारा कि गई अपने पिता कि हत्या घटना का विवरण : -दिनांक 05/01/21 को फरि . प्रफुल्ल पिता प्रहलाद मकोडे 29 साल नि.सोहागपुर बैतुल बाजार द्वारा रिर्पोट कि गई कि उसके पिता प्रहलाद मकोडे उम्र 70 साल दिनांक 06/12/2020 के करीबन 11.30 बजे खेत मे जाने का बोलकर घर से निकले थे जो धर वापस नही आये रिर्पोट पर गुमईसान कायम कर जांच उपरांत दिनांक 05/01/21 को अज्ञात आरोपी के विरूध्द 06/21 धारा 365 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान अपर्हता प्रहलाद मकोडे के कि तलाश पतारसी कि गई कितु कोई पता नही चला विवेचना के दौरान दिनांक 26/03/21 को गग्रम सोहागपुर मे उत्तम मोदक के गन्ना वाडी मे क्षत विक्षत अवस्था मे नर ककाल मिला जिसके कपडो एवं धागे से मतक के परिजनो द्वारा मतक कि शिखान्तग प्रहलाद मकोडे के रूप मे कि गई । ममले कि गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन किया गया । दौराने विवेचना के मतक प्रहलाद मकोडे के नौकर रामकिशोर धुर्वे पिता खुडडा धुर्वे नि . सोहागपुर से बारीकी से पुछताछ करने पर इसके द्वारा बताया गया कि शाम करीबन मतक के लडके प्रफुल्ल मकोडे द्वारा मतक प्रहलाद को उत्तम मोदक कि गन्ना वाडी मे ले गया जिसके हाथ मे कोयता ( गन्ना काटने वाला छुरा )भी था जिसके कुछ समय बाद प्रफुल्ल अकेला कोयता लिया वापस आया । रामकिशोर धुर्वे ने पुछा कि काका कहा है तो प्रफुल्ल ने बताया कि मैने निपटा दिया है किसी को बताया तो तैरे साथ भी ऐसे करूंगा । यह बात मैने किसी को नही बताई सिर्फ मेरे लडके सुनील को 2-4 दिन पहले बताया था इसी तथ्य के आधार पर संदेही प्रफल्ल मकोडे को बुलाकर हिकमत अमली से पुछताछ कि गई तो प्रफुल्ल द्वारा बताया कि करीब 1 माह पहले कि बात है में अपने खेत मे काम कर रहा था मेरे पिता मुझे निलेश के खेत तरफ से आते दिखे मैने पुछा कि तुम इतने दिन कहा थे तब यह मुझे गाली गुप्तार करने लगे इसके पहले भी मेरे पिता ने बाबई का खत एवं सोहागपुर का खेत धरवालो के बिना बताये बेच दिया था इसी बात को लेकर गुस्से मै मैने अपने पिता को पकडकर उत्तम मोदक कि गन्ना वाडी मे ले जाकर उन्हे नीचे गिरा दिया तथा हाथ मे रखे कोयता( गन्ना काटने के छुरे ) से उनकि गर्दन दबा दिया जिससे उनकि मत्यु हो गई और मे वापस आ गया । उक्त अंधे कत्ल का खुलासा किये जाने मे पुलिस टीम अनु.वि.अधि . बैतुल सुश्री पल्लवी गौर , निरी.सुनील लाटा , उनि मोहित दुबे , प्रआर सुरेश दाते द्वारा सहारानीय योगदान रहा ।


