Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

देश मे 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज मिले, नए संक्रमितों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा।



देश में रविवार को रिकॉर्ड 1 लाख 3 हजार 794 नए संक्रमित मिले। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 16 सितंबर को 97,860 नए मरीज मिले थे। बीते 24 घंटे में 52,840 मरीज ठीक हुए और 477 की मौत हो गई। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी रिकॉर्ड 50,438 की बढ़ोतरी हुई है। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां पिछले 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा केस मिले हैं।

यूं तो पूरे देश में यह महामारी भयावह हो चुकी है, लेकिन महाराष्ट्र में बिल्कुल बेकाबू है। यहां नए संक्रमितों का आंकड़ा हर दिन नए रिकॉर्ड को छू रहा है। रविवार को राज्य में 57,074 केस आए। इसकी तुलना भारत को छोड़कर दूसरे देशों में रविवार को मिले नए संक्रमितों से करें तो सिर्फ फ्रांस (60,922) ही आगे रहा।

देश में अब तक करीब 1.26 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.17 करोड़ ठीक हुए हैं और 1.65 लाख ने जान गंवाई है। 7.37 लाख एक्टिव केस हैं, यानी इनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

More than 1 lakh corona patients were found in 24 hours in the country, this is the highest number of new infected people so far.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad