✍️कुलदीप पहाड़े.....
मुलताई। नगर के सोयाबीन मंडी में रोज सुबह से सब्जी मंडी लग रही है जिसमे जम कर व्यापारी और सब्जी व्यापारी भारी संख्या में पहुच रहे है लेकिन ये लोग कोरोना संक्रमण के खतरे का ख्याल न रखते हुए भीड़ के रूप में कोरोना को खुला आमंत्रण दे रहे है।
सोमवार को दो के लॉक डाउन के बाद जैसे ही सुबह सब्जी मंडी खुली वहां व्यापारियों की भीड़ लग गयी जिसमे कोई सोशल डिस्टनसिंग का ख्याल नही रखा गया न ही मास्क का ठीक ढंग से उपयोग किया जा रहा है। यह असावधानी कहीं मुलताई के लिए भारी न पड़ जाए।

