✍️कुलदीप पहाड़े......
मुलताई। नगर में जगह जगह लगने वाला दैनिक सब्जी बाजार को अब प्रशासन द्वारा साप्ताहिक बाज़ार वाली जगह पर शिफ्ट करवा दिया गया है। कुछ दिनों से लगातार देखने मे आ रहा था कि नगर में पुलिस थाने के सामने, अम्बेडकर चौक पर एवं अन्य स्थानों पर भी जगह जगह दैनिक सब्जी बाजार गुजरी लगने लगी थी जिसमे सोशल डिस्टनसिंग का ख्याल भी नही रखा जा रहा था। जिसके चलते कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा सम्भव नजर आ रहा था। प्रशासन द्वारा आगामी आदेश तक पूरे जिले में सप्ताहिक बाजार बंद करने के आदेश दिए गए है ऐसी स्थिति में सब्जी व्यवसाय करने वाले लोगो द्वारा मूलताई अनुविभागीय अधिकारी से इस सम्बंध में मांग की गई थी जिसके बाद दैनिक सब्जी बाजार के लिए साप्ताहिक बाज़ार में जगह उपलब्ध कराई गयी जहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सकेगा।
बावजूद इसके सब्जी खरीदने आने वाले लोग मास्क का उपयोग करते नजर नही आए।


