Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कोविड सेंटर से भागे मरीज सहित मुलताई में कुल 3 कोरोना मरीजो की मौत।


मुलताई। क्षेत्र में लगातार कोरोना का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। इस बार तो न सिर्फ कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या ज्यादा है बल्कि इस बार कोरोना के कारण मरने वालो की संख्या भी अब धीरे धीरे बढ़ते जा रही है को अब चिंता बढ़ा रही है। 
       स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अप्रेल 2021 को राजीव गांधी वार्ड निवासी 30 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव जो कोविड सेंटर मुलताई भाग कर गया था आज शाम करीब 6 बजे के आस पास उसकी भी मौत हो गयी है। मुलताई बीएमओ डॉ पल्लव अमृतफुले ने इस बात की पुष्टि की है।
            वही आज मंगलवार को मुलताई की ताप्ती वार्ड  से 67 वर्षीय एक मरीज को कोविड सेंटर लाया गया जिस की स्थिति अत्यंत खराब थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वही मुलताई से लगा हुआ ग्राम देवरी से 50 वर्षीय एक कोरोना पॉजिटिव मरीज को कल सोमवार को कोविड सेंटर मुलताई में भर्ती किया गया था उसकी भी स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया लेकिन उसने यही दम तोड़ दिया।
          कोरोना मरीज की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार के मस्य स्थिति ऐसी हो गयी कि नगर पालिका के कोई कर्मचारी पहुचे न ही उनके परिजन उन्हें हाथ लगाने को तैयार हुए ऐसे में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कमर्चारियों के साथ मिलकर बीएमओ डॉक्टर पल्लव ने उनका अंतिम संस्कार करवाया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad