मुलताई। नगर की प्यास बुझाने के लिए गर्मियों के दिनों में भी सुचारू पीने के पानी की सप्लाई की बहुप्रतीक्षित हरदौली परियोजना अब अपने अंतिम चरण में है। नगर में वार्डो के भीतर घरों तक पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है।
इंदिरा गाँधी वार्ड के लोगो ने बताया कि वार्ड में ठेकेदार द्वारा सीमेंट सड़क खोद कर पाइपलाइन तो डाल दी गयी लेकिन काम की अव्यवस्था ऐसी दिकहि गयी कि पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गयी नाली का मलवा बीच सड़क पर डाल दिया गया जिसमें से कुछ मलवा नालियों में भी भरा गया जिसके चलते नाली और सड़क दोनों ही जाम हो गयी। पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गयी नाली से कुछ लोगो को नल कनेक्शन भी डेमेज हो गए जिन्हें ठेकदार द्वारा सुधारने का आश्वासन दिया गया है।
बताते चले कि यह हरदौली परियोजना वर्षो से लंबित है और बड़ी ही सुस्त चाल से इसका काम चल रहा है। जिज़ तरह से काम की गति देखी जा सकती है उससे अनुमान लगाना आसान है कि इस गर्मी में तो हरदौली का पानी मिलना मुश्किल है।

