Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

इंदौर एयरपोर्ट पर हादसा टला:दिल्ली उड़ान से पहले प्लेन के इंजन से निकला धुआं, क्रू मेंबर समेत 49 लोग सवार थे; सभी सुरक्षित



इंदौर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया के प्लेन से स्टार्ट होने के तुरंत बाद धुआं निकलना शुरू हो गया। आग की वजह से फायर अलार्म बज उठा। प्लेन में बैठे लोग घबरा गए। तत्काल फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस रनवे पर पहुंचीं। हालांकि, क्रू मेंबर समेत किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। प्लेन में 43 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर मौजूद थे।

इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने एयर इंडिया के प्लेन में तकनीकी खराबी आने की बात कही है। सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली रवाना किया गया। वहीं, तकनीकी खराबी दूर होने के बाद एयर इंडिया का प्लेन भी दोपहर में दिल्ली के लिए उड़ गया।

इंदौर में रिपेयरिंग के बाद एयर इंडिया का प्लेन खाली ही दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
इंदौर में रिपेयरिंग के बाद एयर इंडिया का प्लेन खाली ही दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

रनवे पर पहुंचते ही इंजन से धुआं निकला
एयर इंडिया की फ्लाइट AI 635 शुक्रवार सुबह 8.54 पर उड़ान भरने के लिए जैसे ही रनवे पर पहुंची, उसके इंजन से धुआं उठाना शुरू हो गया। इसके बाद प्लेन को एप्रिन में वापस लाया गया। यात्रियों कोभी विमान से नीचे उतारा गया। बाद में सभी यात्रियों को इंडिगो और विस्तारा की फ्लाइट से दिल्ली रवाना किया गया। वहीं, सुधार के बाद एयर इंडिया के प्लेन ने भी खाली ही 3.28 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी


हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे। 

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट।  | 
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad