
मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार में नहीं थम रही है। बड़े शहराें का हाल ज्यादा खराब है। ग्वालियर और जबलपुर में 5-5 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हो गए हैं। भोपाल और इंदौर में यह संख्या 10-10 हजार से ज्यादा की है। 24 घंटे में इन चारों बड़े शहरों में 5152 नए संक्रमित आए हैं, 25 की मौत हुई है। भोपाल में सबसे ज्यादा 1669 नए केस आए हैं, जबकि इंदौर-जबलपुर में सबसे ज्यादा 7-7 की मौत हुई है। इंदौर में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत मिले हैं।
इस बीच थोड़ी राहत की बात यह है कि खंडवा, बुरहानपुर, देवास और छिंदवाड़ा में संक्रमण दर घटने लगी है। यहां नए केस तेजी से घट रहे हैं। खंडवा में पॉजिटिविटी रेट 4.6 प्रतिशत हो गया है। महाराष्ट्र बार्डर पर स्थित होने के बाद भी बुरहानपुर में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। इसी यहां पर पॉजिटिविटी रेट 4.90 प्रतिशत है। छिंदवाड़ा जिले में पॉजिटिविटी रेट 9.73 प्रतिशत रह गया है, जो पहले काफी अधिक था। देवास की पॉजिटिविटी रेट 6.91 प्रतिशत पर आ गया है।
