Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

सातनेर निवासी 60 वर्षीय कमलती बाई ने दि कोरोना को मात, स्वस्थ होकर घर लौटी

आठनेर




आठनेर से अनूप शिंदे की रिपोर्ट।
आठनेर। बीते दिनों 16 अप्रैल
को सातनेर निवासी कमलती घिंडोडे को तेज बुखार एवं घबराहट होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आठनेर में लाया गया था जिसकी कोविड-19 की जांच रेपिड एंटीजन किट द्वारा की गई जिसमें कमलती बाई की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उस समय इनका SPO2-72 दर्ज किया गया था। इन्हें तत्काल कोविड-19 सेंटर में भर्ती कर ऑक्सीजन दी गई एवं आवश्यक उपचार किया गया।

चिकित्सकों की पूरी टीम जिसमें सेक्टर प्रभारी डॉ सुमित पट्टया, डॉक्टर दिव्यांशु पोटफोड़े, डॉ विनोद साहू, डॉक्टर संदीप लोणारे, डॉक्टर सुशील सोनी, एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य स्टाफ सहित सदस्यों ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कमलती बाई की देखरेख की जिसके परिणाम स्वरूप 23 अप्रैल को कमलती का सैचुरेशन SPO2-97 वह पिछले 3दिनों से बुखार रहित होने पर उन्हें कोविड-19 सेंटर आठनेर से डिस्चार्ज किया गया कमलतीबाई द्वारा पूरे स्वास्थ्य टीम को धन्यवाद प्रेषित किया।

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे। 

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट।  | 
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad