Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

हिवरा में ग्रामीणो ने स्वयं ही गांव की सीमा सील कर लगाया जनता करफ्यू।

आठनेर




अनूप शिंदे की रिपोर्ट।
आठनेर। विकासखंड सहित ग्राम हिवरा मे फैल रही कोरोना महामारी को देखते हुए ग्राम हिवरा के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्राम वासियों ने इस गंभीर समस्या पर विचार करते हुए ग्राम में 8 दिन का जनता कर्फ्यू लगाया है मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्था के गोवर्धन राने दिनेश साकरे एंव ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक अशोक देशमुख ने पहल करते हुए ग्राम के वरिष्ठ लोगो को ग्राम एंव विकाशखंड मे बड़ रहे कोरोना संक्रमण से अवगत कराकर जनता कर्फ्यू लगाने का प्रस्ताव रखा जिस पर सर्व सहमति से ग्राम वासियों ने निर्णय लेकर गांव में दूसरे गांव के लोग प्रवेश न करें एवं अनावश्यक कोई भी गांव का व्यक्ति बाहर न जाए तथा ग्राम में भी सभी लोग मास्क लगाएं ऐसा निर्णय लिया एवं गांव के बाहर अस्थाई नाका  बनाया गया जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के आव्हान पर मैं भी कोरोना वॉलिंटियर के अंतर्गत पंजीकृत जन अभियान पीरषद के ब्लाक समन्वयक श्रीमति मधु चौहान के मार्गदर्शन मे वॉलिंटियरो द्वारा नाके पर बैठकर रोकने टोकने की जवाबदारी ली गई एवं गांव में तथा सड़कों पर स्लोगन लिखकर लोगों में कोरोना महामारी को लेकर जन जागरण किया गया इस अवसर पर कोरना वालंटियर रामदास वागद्रे,जयंत कोसे,विनोद ठाकरे,योगेश बारस्कर,देवेश गायकवाड,गुलशन गावंडे,गौरव कोसे सहित  अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे। 

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट।  | 
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad