Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Big breaking - महाराष्ट्र में कोरोना:9 अप्रैल से पूरे राज्य में वीकेंड लॉकडाउन, हर शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक।

 


महाराष्ट्र में कोरोना तेजी से फैल रहा है। शनिवार को राज्य में 49,447 संक्रमित मिले। यह आंकड़ा महामारी शुरू होने के बाद से एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इसी के साथ महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 29.53 लाख पहुंच गया है। इसमें 4.01 लाख एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र में 9 अप्रैल यानी अगले शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक हर वीकेंड पर लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान बसों, ट्रेनों, टैक्सियों सहित आवश्यक सेवाओं और परिवहन की अनुमति रहेगी। राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि इसके साथ ही 5 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंधित होगा। सरकारी ऑफिस 50% क्षमता पर काम करेंगे। 50% बैठने की क्षमता पर निजी वाहनों को चलाने की अनुमति रहेगी। दिन में गाड़ियां चलेंगी लेकिन रिक्शा में 1 ड्राइवर और 2 लोगों को अनुमति है। टैक्सी 50% लोगों के साथ चलेगी। बसों में खड़े होकर सफर करना मना है। धर्मिक स्थलों में पुजारी और कर्मचारियों को ही अनुमति होगी।

वहीं, मंत्री असलम शेख ने बताया कि पाबंदियों के दिन रेस्तरां से खाना केवल ले जाने और पार्सल सेवाओं के लिए अनुमति रहेगी। कार्यालयों के लिए कर्मचारियों को घर से काम करना होगा। गार्डेन, समुद्र तटों, गेटवे ऑफ इंडिया और अन्य स्थानों सहित खुले स्थानों पर जाने पर प्रतिबंध होगा।

तुर्की-ब्राजील से भी ज्यादा केस महाराष्ट्र में आए
बीते दिन महाराष्ट्र में मिले नए संक्रमितों की संख्या ब्राजील-तुर्की से भी ज्यादा रही। शनिवार को महाराष्ट्र से ज्यादा केस दुनिया में सिर्फ अमेरिका में मिले, जहां 66,154 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, तुर्की में 44,756 और ब्राजील में 41,218 नए मामले सामने आए

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad