✍️कुलदीप पहाड़े......
मुलताई। नगर के मध्य से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर ड्रीमलैंड सिटी के पास कालकाजी ढाबे के सामने शाम करीब 6 बजे मुलताई की ओर से आ रही एक मारुति कार बैतुल साइड से आ रहे बाइक को बचाने के चलते सड़क किनारे पड़े मुरुम के ढेर पर चढ़ कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक के घायल हुआ है।
कार के दुर्घटनाग्रस्त होते ही आस पास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुचकर घायल युवक को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुचाया।

