✍️कुलदीप पहाड़े......
मुलताई। शनिवार को मूलताई क्षेत्र की बॉर्डर जो महाराष्ट्र और छिंदवाड़ा से लगी है उन सभी जगह पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जांच हेतु की गई वव्यवस्था का जायजा लेने बैतुल एडीएम और एएसपी द्वारा दुनावा, खम्बारा, गोनापुर और खड़की उमरी बेरियर का संयुक्त रूप से भ्रमण किया गया और इन सभी जगहों पर बाहर से आने वालों की जांच सतर्कता के साथ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस मौके पर मूलताई एसडीओपी भी मौजूद रही।

