✍अनुप शिन्दे
आठनेर। तहसील क्षेत्र की महाराष्ट्र सिमा पर बने हिरादेही चेक पोस्ट का जायजा लेने जिले के अतिरिक्त जिलाधीश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रद्धा जोसी पहुँची थी । अधिकारियों के पहुँचते ही तहसीलदार एंथोनी इक्का व थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले द्वारा टीम सहित उपस्थिति रहकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नाके में जाँच दल से सभी सिमा पर से आने जाने वालों के विषयों पर जानकारी ली साथ ही डेली डाटा चेक किया गया कि कितने लोगों को सीमा से वापस भेजा जा रहा हैं कि नही । इस निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा और भी कड़े निर्देश देकर बिना जाँच व महाराष्ट्र से आने वालों को कड़ाई से नियम का पालन करते हुए रोके जाने के निर्देशित किया गया । इस अवसर पर नाके के वन अमला , बिट प्रभारी ,पटवारी, ग्राम कोटवार, स्वास्थ्य टीम उपस्थित रही।

