मुलताई में बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर बनाई गई अंबेडकर जयंती।
मुलताई। नगर में अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष अंबेडकर अनुयायियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शालीनता के साथ कम संख्या में जयंती मनाई।
जिले में लॉकडाउन के चलते पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जयंती के अवसर पर कोई विशेष कार्यक्रम का आयोजन ना करते हुए सीमित संख्या में भीम अनुयायियों ने अंबेडकर चौक पर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, पुष्पांजलि अर्पित की और ध्वजारोहण कर पंचशील एवं त्रिशरण का पाठ करने के बाद भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए जयंती मनाई। इस अवसर पर कम संख्या में ही भीम अनुयायी मौजूद रहे एवं अलग-अलग समय पर अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर लोगों ने अपने अपने संगठन की तरफ से डॉक्टर अंबेडकर के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।




