Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भाजपा ग्रामीण मंडल आमला ने मनाई बाबा साहेब की जयंती


✍️बोरदेही से नितिन पंडोले की रिपोर्ट।

संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जी की 130 वी जयंती लॉकडाउन का पालन करते हुए बहुत ही शालीनता से मनाई गई। कोरोनावायरस के भीषण प्रकोप के कारण इस बार भाजपा ग्रामीण मंडल बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती धूमधाम से नहीं मना पाए। भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से फोन के माध्यम से आग्रह किया कि सभी लॉक डाउन का पालन कर बाबा साहब की जयंती अपने अपने घरो में मनाए। यशवंत यादव ने बताया की हमारे सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब को याद करते हुए अपने अपने घरों में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं कोविड-19 वैक्सीन केंद्रो पर जागरूकता अभियान चलाते हुए 45 वर्ष से अधिक की आयु वालों को वैक्सीन लगाने के लिए अपील की गई।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad