Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

एक पेड़ ऑक्सीजन के नाम अभियान के तहत परिजनों की याद में ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पेड़ लगाकर बनें हरित सैनिक - सुखदेव पांसे




वर्तमान में व्याप्त कोरोना की दूसरी लहर में वायरस का सीधा असर इंसान के फेफड़ों और श्वसन तंत्र पर हो रहा है, जिससे मरीज के शरीर के ऑक्सीजन लेवल पर असर पड़ने से सांस लेने में दिक्कत काफी बढ़ रही है। मानव शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर सबसे ख़तरनाक असर हमारी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है, जिससे अचानक से हमें कमज़ोरी का अनुभव होने लगता है। ऐसी अवस्था में जीवन रक्षा हेतु शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को ठीक रखा जाना अत्यंत जरूरी है।


रक्त में ऑक्सीजन का स्तर अचानक कम हो जाना हवा में ऑक्सीजन कम होने के कारण भी हो सकता है, जिससे बचाव के लिए अन्य चिकित्सीय उपाय के साथ ही अपने आसपास पेड़ लगाना अत्यंत आवश्यक है।


हमारे आसपास कम होते पेड़ को देखते हुए एवम् भविष्य में सभी को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सके इस बात को ध्यान में रखते हुए पूर्व मंत्री एवम् मुलताई विधायक श्री सुखदेव पांसे के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर अपने पिता स्वर्गीय श्री बसंतराव जी पांसे एवम् माता स्वर्गीय श्रीमती लीला बाई पांसे की याद में बरगद का पेड़ रोपण कर "एक पेड़ ऑक्सीजन के नाम" अभियान की शुरुआत की एवम् पेड़ के देखभाल की शपथ भी ली।


श्री पांसे ने बताया कि एक औसत आकार के परिवार को हर घंटे 50 लिटर आक्सीजन की जरुरत होती है तथा एक पेड़ अपने पूरे जीवनकाल में 8 से 11 टन आक्सीजन देता है जो 4-6 लोगों के लिए पर्याप्त होती है। ज्यादातर पेड़ सिर्फ 12 घंटे ही ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं जबकि कुछ विशेष पेड़ जैसे - पीपल, बरगद, नीम, तुलसी आदि दिन के 24 में से 20-22 घंटे ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए "एक पेड़ ऑक्सीजन के नाम" अभियान के तहत हमारे द्वारा सभी लोगों को अपने परिजनों की याद में ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने एवम् उनके देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान में प्लांटेशन पार्टनर  के रूप में माय पर्सनल माली के श्री हितेश निरापुरे जुड़े हुए हैं जो तकनीकी मार्गदर्शन एवम् निशुल्क पौधे उपलब्ध करा रहे हैं। 


श्री पांसे ने सभी लोगों से आह्वान किया है कि जीवन रक्षा के इस मुहिम में सभी को भागीदार बनना चाहिए एवम् हरित सैनिक बनकर अपने परिजनों की याद में अपने घर के आसपास, अपने गाँव में जीवन रक्षक ऑक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण करना चाहिए।


श्री पांसे ने सभी लोगों से यह भी आह्वान किया है कि इस मुहिम से जुड़कर हरित सैनिक बनने एवम् रोपण हेतु ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधे निशुल्क प्राप्त करने आप इस मुहिम के प्लांटेशन पार्टनर - माय पर्सनल माली के श्री हितेश निरापुरे से मो न. +917999572090 पर संपर्क कर सकते हैं।



हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे। 

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट।  | 
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad