Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भाजपा नेताओं को अपने जिला अस्पताल पर भरोसा नही, इलाज कराने भोपाल पहुचे। इस मुद्दे पर कांग्रेस मुखर।



बैतूल जिले में कोरोना संकट को हल्के में ले लिया जा रहा है  विकास पुरुष कहे जाने वाले पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल खुद नहीं करते बैतूल अस्पताल पर भरोसा इलाज के लिए गए भोपाल  - स्पेंसर लाल 

भाजपा नेता के कोरोना के इलाज के लिए भोपाल जाने पर कांग्रेस मुखर हो गयी है , कांग्रेस नेता स्पेंसर लाल ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि - बैतूल जिले में कोरॉना संकट को हल्के में लिया जा रहा है। कोई सुचारू व्यवस्थित कहीं नहीं दिख रही है। सनद रहे कि क्षेत्र के विकास पुरुष कहे जाने वाले पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल जी खुद बेतुल अस्पताल और उसकी इलाज प्रणाली पर भरोसा नहीं करते है इसीलिए दो बार corona संक्रमण होने पर भोपाल जाकर इलाज करवाते है। क्षेत्र की जानता को किसके हवाले छोड़ा जा रहा है। जबकि  जनप्रतिनिधि को  तो  जिला चिकित्सालय में  उपचार के लिए  भर्तियों कर लोगों को संदेश देना चाहिए था कि बैतूल जिले में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं  बेहतर है  परंतु  वह खुद अपना इलाज  बैतूल अस्पताल में ना करवा कर  भोपाल जाकर  कुछ और ही संदेश देते नजर आ रहे हैं बदलते  मौसम के साथ सर्दी खांसी के मामले बढ़ने के बाद कॉरॉना तेज़ी से फ़ैल रहा है। जिसका इलाज ज्यादा से ज्यादा जांच करके लोगो को छाटना और उनके इलाज की व्यवस्था बनाना प्रशासन का काम है। लेकिन केवल लॉकडाउन का प्रपोजल देकर इतिश्री कर दी जाती है। एक साल बाद भी जिले में अफरा तफरी का माहौल दिख रहा है। लोग भोपाल रेफर कर दिए जाते है, जिनमें से कुछ रास्ते में ही खत्म हो रहे है। एक साल से ज्यादा के अनुभव के बाद भी कोई कुछ नहीं सीखा है।ना जनता और ना प्रशासन, कारोना होने पर  मरीज को स्तिथि बिगड़ने पर वेंटिलेटर की ज़रूरत पड़ती है। और मरीज को समय पर वेंटिलेटर मिलने पर बचाकर मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। जिला चिकित्सालय में बार-बार वैक्सीन तो कभी टेस्ट किट का टोटा होने लगा है लेकिन अपने काम पर ध्यान न देकर खुद कुछ डॉक्टर्स रोज़ लोगो को जागरूकता के नाम पर डरा रहे है। Crisis टीम को पुरांगठित करना चाहिए ताकि नवांगत कलेक्टर महोदय को सहायता मिल सके और बेतुल जिले को corona मुक्त या बेहतर इलाज प्रणाली के सहारे बचाकर लोगो का विश्वास जीता जा सके। वेंटिलेटर की संख्या और उसकी उपलब्धता  रोज़ बतानी चाहिए ताकि अफरातफरी का माहौल ना बना कर संयुक्त रूप से ये लड़ाई लड़ी जा सके और पूरा बैतूल इसमें पर शासन का सहयोग करें। और पर शासन लोगो की रोजमर्रा की ज़रूरतों को निर्बाध रूप से सुचारू रख सके। सभी बेतुल वासियों से निवेदन है, ये लड़ाई हम सब की है, सबको मिलकर लड़नी है। फैलने वाली बीमारी को  हम दूर रहकर ही फैलने से बचा सकते है। आओ प्रशासन, जनता एक होकर इस लड़ाई को लड़े।


स्पेंसर लाल,

जिला सचिव, कांग्रेस बेतुल एवम्

समन्वयक प्रशिक्षण,

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी,

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad