Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

MP में 2 डिग्री पारा चढ़ा:अगले 5 दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव का ट्रेंड रहेगा, कुछ जगह चल सकती है लू; खरगोन में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज।





मध्य प्रदेश के तामपान में लगातार बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी हुई। अगले 5 दिनों तक तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। कुछ जगहों पर लू भी चलने की आशंका है। खरगोन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी तापमान में राइजिंग का ट्रेंड चल रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिमी हवा के चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राजस्थान से गर्म हवा के साथ लू भी चल रही है। ऐसे में प्रदेश में भी कहीं कहीं लू चल सकती है। हालांकि उन्होंने अभी संभावना कम जताई है।

खरगोन में अधिकतम तापमान

खरगोन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान उमरिया में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भोपाल में अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad