बैतूल बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री दुर्गा दास उईके जी की आज कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है आज उन्होंने एक पत्र के माध्यम से अपने लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को यह जानकारी दी है उन्होंने पत्र के माध्यम से 15 दिनों के लिए अलग होने पर खेद जताया साथ ही उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि मेरी अनुपस्थिति में सांसद सुविधा केन्द्र आपकी सेवा में आरंभ रहेगा
हमे प्राप्त सासंद महोदय का संदेश👇👇
बैतुल सांसद कोरोना पॉजिटिव
बैतूल हरदा हरसूद
लोकसभा क्षेत्र के परम आत्मीय भाईयों बहनों सादर अभिवादन।।
आपको विदित हो कि आज स्वास्थ्य खराब होने के कारण चिकित्सालय में नियमित जांच उपरांत मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आई है।
इस अवधि में 15 दिनों तक मुझे न चाहते हुए भी आप सबसे दूर रहना पडे़गा।
आपसे विनम्र आग्रह है कि इन तिन चार दिनों में जो भी बन्धु बांधव,मेरे सम्पर्क में आए है,वे कृपया अपनी जाँच अवश्य करा लीजिए।
15 दिनों पश्चात ही प्रत्यक्ष भेंट संभव होगी, मेरी वजह से आपकी सेवा में जो गतिरोध पैदा हुआ है।
उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूँ।
इस अवधि में सांसद सुविधा केन्द्र में मेरे निकट सहयोगी सेवा के लिए तत्पर रहेंगे ।
सम्पर्क सूत्र कार्यालय :-
9174067545
8718972187
8839031266
8770349889
8269203483
आपका अपना
सांसद
दुर्गादास डी.डी उइके
बैतूल हरदा हरसूद म.प्र

