ब्रेकिंग न्यूज - मुलताई बंगाली कालोनी में करंट लगने से युवक की मौत।
मुलताई। नगर के बंगाली कालोनी स्थित एक मकान में छत पर एक युवक की करंट लगने से मौत होने की सनसनी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि युवक पेंटर का काम करता था और यह रहने वाला उमरिया ग्राम पंचायत का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरिया निवासी जगदीश पिता पंडा बघेल उम्र लगभग 25 साल कल से घर नही आया था।
जिस घर पर उक्त युवक की मौत हुई है उस पर से 32 केवी बिजली के तार भी गए हुए है। सभवना जताई जा रही है कि करंट लगने से ही युवक की मौत हुई होगी।

