Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बड़ी खबर। MP में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू बेअसर:10 दिन में इंदौर में डबल हो गए नए केस; भोपाल में रोजाना 500 नए संक्रमित मिल रहे



भोपाल। मध्यप्रदेश में शासन की तमाम कोशिशों और सख्तियों के बाद भी कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। आलम यह है कि प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल और जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर नाइट कर्फ्यू के साथ ही संडे को लॉकडाउन शुरू कर दिया गया। हालांकि इसका असर होता नहीं दिख रहा है। इन तीनों शहरों में ही संडे के लॉकडाउन होने के बाद भी नए केसों में बढ़ोतरी हुई है।

हालत यह है कि इंदौर में यह 700 के करीब और भोपाल में 500 तक पहुंच गए हैं, जबकि जबलपुर में पहले लॉकडाउन के 100 मरीज आ रहे थे, अब यह संख्या पौने 200 पहुंच गई है। ऐसे में शासन के नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। इधर एक्सपर्ट का कहना है कि नए ट्रेंड को देखते हुए कहा जा सकता है कि अगले 15 दिन ज्यादा केस बढ़ेंगे।

छत्तीसगढ़ में जिलों के शहरी क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लगा है। बड़े और व्यस्त शहरों में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक और छोटे शहरों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक दुकानें-कारोबारी प्रतिष्ठान बंद हैँ। लॉकडाउन कहीं नहीं है। राजस्थान में कहीं कर्फ्यू या लॉकडाउन नहीं है। महाराष्ट्र में तो 40 हजार केस आने के बाद भी पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू लगा है।

7 दिन में 15883 पॉजिटिव मिले
मध्यप्रदेश में बीते 7 दिन में कुल 172894 टेस्ट हुए। 15883 लोग पॉजिटिव निकल चुके हैं। औसतन करीब 9% की दर से कोरोना पॉजिटिव मिल रहे। 26 मार्च को 25656 टेस्ट में से 2546, 27 मार्च को 22884 में से 2332, 28 मार्च को 20419 में से 2173, 29 मार्च को 23249 में से 2323, 30 मार्च को 26701 में से 2142 और 31 मार्च को 28504 में से 2091 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा 01 अप्रैल को 25483 टेस्ट में 2276 पॉजिटिव मिले।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad