ब्रेकिंग न्यूज़- फोरलेन पर गंभीर सड़क हादसा, नागपुर जा रहे पति पत्नी सहित दो छोटे छोटे बच्चे थे कार में। पत्नी गंभीर घायल।
मुलताई। एक बार फिर से नगर के पास से गुजरने वाले फोरलेन नेशनल हाइवे 47 पर एक गंभीर सड़क हादसा होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे फोरलेन पर वीआईपी स्कूल के पास इंदौर से आ रही MP09CV1152 नंबर की कार किसी ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रक की चपेट में आ गयी। जिसके चलते कार में सवार पति पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर डायल 100 और 108 एम्बुलेंस पहुच कर घायलों को मूलताई सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सड़क हादसे में कार चालक की पत्नी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है जो कि दुर्घटना के दौरान कार में ही फस गयी थी जिसे आस पास मौजूद लोगों की सहायता से कार से बाहर निकाला गया इस दौरान पति और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।
हमदर्द न्यूज के लिए यह खबर रॉकी कादम्बे द्वारा भेजी गई जो दुर्घटना के कुछ ही समय बाद वहां से गुजर रहे थे। हमारा आप सभी पाठकों से निवेदन है कि सड़क पर तेज गति से वाहन न चलाए स्वयं और दुसरो को सुरक्षित रखे।

