Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Breaking news - MP में अवैध हथियार की फैक्ट्री:पुस्तैनी काम बता घर में हथियार बनाने वाले पिता-पुत्र को STF ने पकड़ा; एक रिवाल्वर, दो कट्‌टे और कारतूस जब्त।



सागर। STF भोपाल ने घर में अवैध हथियार बनाकर बेचने वाले पिता-पुत्र को धर दबोचा। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो कट्टे, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस एवं अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त किया। आरोपी इसे अपना पुश्तैनी काम बता रहे हैं। एक कट्‌टे की कीमत 15 हजार रुपए बताई जा रही है, जिसे यह लोहे के पाइप से बनाते थे।

SP STF इकाई भोपाल नवीन कुमार चौधरी ने बताया कि अवैध हथियार सागर में बेचे जाने की जानकारी मिली थी। सूचना पर बुधवार को टीम ने हनुमान मंदिर टेकरी ग्राम टपरा थाना सुरखी में अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को हिरासत में ले लिया। संदिग्ध ने पूछताछ में अपना नाम अखिलेश उर्फ गोविंद विश्वकर्मा पिता आशाराम विश्वकर्मा (23) बताया। उसके पास से दो देशी कट्टे, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस मिले। उसने बताया कि ग्राम नवलपुर में घर पर पिता के साथ अवैध हथियार बनाते हैं।

इसी सामान की मदद से हथियार बनाते थे।
इसी सामान की मदद से हथियार बनाते थे।

घर पर पिता हथियार बनाते मिला

ग्राम नवलपुर में आरोपी के घर पर एक व्यक्ति लोहे के पाइप को हथोड़े से ठोक-ठोककर कट्टे की नाल बनाते मिला। उसकी पहचान गोविंद के पिता आशाराम विश्वकर्मा (55) के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान के रूप में एक ड्रिल मशीन, एक ग्राइंडर मशीन, नाल बनाने की 3 पाइप, एक लोहे की सरसी, एक लोहे की हथौड़ी, एक रेती लोहे की, एक लोहे का पिलास, दो लोहे की छैनी, दो लोहे की गुल्ली, एक लोहे का सरिया, पांच वैल्डिंग राड, एक लोहे की कैंची और एक राड बरामद हुई।


Breaking news - Illegal arms factory in MP: tell the book work, father and son made weapons at home; Seized a revolver, two cuts and cartridges.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad